विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रखा अपनी बेटी का नाम, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

 नई दिल्ली  
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है। कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट कोहली और अनुष्का जनवरी में माता-पिता बने थे। अपनी बेटी के जन्म के बाद विराट अब वापस टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं। भारत को अब घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला मैच चेन्नई से पांच फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके मद्देनजर दोनों टीमें क्वारंटाइन पीरियड से गुजर रही हैं। 

Source : Agency

9 + 7 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]